Home » » 72825 सहायक अध्यापको की भर्ती प्रक्रिया मेँ चयनित अभ्यार्थियोँ को नियुक्ति पत्र 19 जनवरी को जारी

72825 सहायक अध्यापको की भर्ती प्रक्रिया मेँ चयनित अभ्यार्थियोँ को नियुक्ति पत्र 19 जनवरी को जारी

72825 सहायक अध्यापको की भर्ती प्रक्रिया मेँ चयनित अभ्यार्थियोँ को  नियुक्ति  पत्र जारी  करने  का आदेश शीर्ष  अदालत द्वारा दिए गए थे  जिसकी  समयावधि 31 जनवरी तय की गई थी।  इसी विषय मेँ 6-7 जनवरी  राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवँ प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने सभी  बेसिक शिक्षा अधिकारियों  एवं डायट प्राचार्योँ की बैठक बुलाई थी।  72825 सहायक अध्यापकोँ की भर्ती के लिए समस्त  जिलों की क्रम से चयनित अभ्यर्थियों को 19 जनवरी को  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की ओर  से नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।  चयनित अभ्यर्थियोँ को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के' कार्यालय जाना पडेगा।  वहाँ अपने अपने दस्तावेज को जमा करके  नियुक्ति पत्र लेना होगा।  नियुक्ति पत्र पाने वाले अभ्यर्थियोँ को 27 जनवरी तक कार्यभार  ग्रहण करना होगा।  ऐसा मानना है कि अगर  एक  अभ्यर्थी  का चयन  एक  से जयादा जिलो  में  हुआ है तो वह  एक ही जिले  में  अपना कार्यभार  ग्रहण  करेगा। अन्य  जिलो  में  रिक्त  हुए  पदों  के  लिए  दोबारा 29  जनवरी को पत्र जारी किए जाएंगे। मंगलवार को सचिव बेसिक शिक्षा एचएल गुप्ता की अध्यक्षता मेँ हुई जिला शिक्षा एवँ प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्योँ एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियोँ की बैठक मेँ यही तय हुआ है।
            इस संभावना के अंतर्गत चौथे चरण मेँ पहले की 3 काउंसलिंग के  अधिक  मेरिट  वाले  अभ्यर्थी  भी  काउंसलिंग करा सकते हैं । बैठक में यह  निर्णय किया गया  की  चौथी  काउंसलिंग के बाद ही अंतिम रूप से मेरिट  सूची  तैयार कर जिलेवार पदों की संख्या के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किये  जाएं। नियुक्ति पत्र जारी होने की सूचना देने के लिए विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा। नेशनल इंफॉर्मेटिक्स सेंटर (N.I.C) की WEBSITE पर भी इसकी सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।
     सहायक अध्यापकोँ के  रूप  में  नियुक्ति के बाद अभ्यर्थियों को  छह महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।  प्रशिक्षण की अवधि मेँ 7300 रुपये प्रतिमाह मानदेय  दिया  जायेगा । प्रशिक्षण पूर्ण होने पर वे सहायक अध्यापक  का पदभार ग्रहण करेंगे। 

0 comments:

Post a Comment

Popular Updates