Home » » BEd 72825 Assistant Teacher Recruitment : Meeting For Appointment Letters

BEd 72825 Assistant Teacher Recruitment : Meeting For Appointment Letters

नियुक्ति  पत्र  जारी  करने को लेकर  छह  सात  को  बैठक :
72825 सहायक  अध्यापकों  की  भर्ती  प्रक्रिया  में  चयनित  अभ्यार्थियों  जो  मेरिट  लिस्ट  में  शामिल  है। उनका  नियुक्ति  पत्र  जारी  करने  के  सिलसिले में  राज्य  शैक्षिक  अनुसन्धान  एवं  प्रशिक्षण परिषद
(S.C.E.R.T.) के  निदेशक  सवेंद्र विक्रम सिंह  से  और  छह  और  सात  जनवरी  को  सभी  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारीयों एवं  जिला शिक्षा  एवं  प्रशिक्षण  संस्थानो (DIET) के  प्राचार्यों  की  मीटिंग  रखी  है। शीर्ष अदालत के  आदेशानुसार  मेरिट  सूची  में  शामिल  अभ्यर्थियों  को  6  सप्ताह  के  भीतर  नियुक्ति  पत्र  जारी  किये  जाने  है। कोर्ट  का  यह  भी  आदेश  है  की  शिक्षक  पात्रता  परीक्षा (TET) 2011  में  70  फीसदी  अंक  पाने  वाले  सामान्य  वर्ग  एवं  65 प्रतिशत  पाने  वाले  आरक्षित  वर्ग  को  नियुक्ति  पत्र  दिए  जाये। 5  से  13  नवम्बर  तक  हुई  तीसरी  काउंसलिंग  के  अन्तर्गत  कुछ  जिलों  की  मेरिट  सामान्य  वर्ग' 70 % से  कम और आरक्षित वर्ग  65 % से कम गयी  है। ऐसे  में  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं  डायट  के  प्राचार्य  को  यह  जानना  है  कि  किन  किन  अभ्यर्थियों  को  किस  प्रकार  नियुक्ति  पत्र  जारी  किये  जाने  है।
     शीर्ष अदालत के  आदेश  में  नियुक्ति  पत्र  जारी  करने  के लिए  कई  डायटों के प्राचर्य  और  जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने   राज्य  शैक्षिक  अनुसन्धान  एवं  प्रशिक्षण परिषद  (S.C.E.R.T.)  से  उत्सुकता  व्यक्त  की है। मीटिंग  में  इन  तमाम  प्रकार  की  उत्सुकताओ को  स्पष्ट किया  जाएगा।प्रदेश  में  आधे  जिलों  की बैठक  छह  जनवरी  तथा  कुछ  जिलों  की' बैठक  सात जनवरी  को  होगी।
         72825  सहायक  अध्यापकों  के  भर्ती  प्रक्रिया  के  अन्तर्गत  चौथे  चरण  की  काउंसलिंग  के  लिए  राज्य  शैक्षिक  अनुसन्धान  एवं  प्रशिक्षण परिषद  (S.C.E.R.T.)  के  अधिकारी  शनिवार  को  नेशनल  इंफोर्मेटिक्स  सेंटर  के  कार्यालय  में  वहाँ  के  अधिकारियों  के  साथ' जिलेवार  कटऑफ  मेरिट  तैयार  करने  में  जुटे  रहे।

0 comments:

Post a Comment

Popular Updates